तो कैसे हो क्रिकेट के चाहने वालों , दोस्तों, महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की नीलामी में कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत चमकाई, लेकिन एक नाम जिसने सबका ध्यान खींचा, वह हैं तमिलनाडु की 16 वर्षीय ऑलराउंडर जी कमलिनी। इस युवा प्रतिभा पर मुंबई इंडियंस (MI) ने बड़ा भरोसा दिखाया और उन्हें 1.60 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
कमलिनी का बेस प्राइस महज 10 लाख रुपये था, लेकिन जैसे ही बोली शुरू हुई, MI और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस खिलाड़ी को हासिल करने के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। आखिरकार, MI ने बाज़ी मार ली और कमलिनी अब 2023 की WPL चैंपियन टीम का हिस्सा बन गई हैं।
कौन हैं जी कमलिनी?
जी कमलिनी तमिलनाडु की एक उभरती हुई क्रिकेटर हैं, जो बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और लेग स्पिन गेंदबाजी में माहिर हैं। 20 जुलाई 2008 को जन्मी यह खिलाड़ी सिर्फ 16 साल की उम्र में ही अपनी काबिलियत से सबको प्रभावित कर चुकी हैं।
हाल ही में उन्होंने अंडर-19 महिला टी-20 घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 8 मैचों में 311 रन बनाए और 10 छक्के जड़े। इसके अलावा, अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 79 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इसे भी पड़े : Nandini Kashyap biography in hindi
जी कमलिनी – अंडर-19 महिला क्रिकेटर की जीवनी (G Kamalini Biography in Hindi)
नाम | जी कमलिनी (G Kamalini) |
---|---|
जन्म तिथि | 20 जुलाई 2008 |
उम्र | 16 वर्ष (2024 के अनुसार) |
जन्म स्थान | तमिलनाडु, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
खेल | क्रिकेट |
भूमिका | ऑलराउंडर (बल्लेबाज, लेग स्पिन गेंदबाज, विकेटकीपर) |
बैटिंग स्टाइल | बाएं हाथ की बल्लेबाज |
बॉलिंग स्टाइल | लेग स्पिनर |
प्रमुख टीम | तमिलनाडु अंडर-19 महिला टीम, मुंबई इंडियंस (WPL 2025) |
घरेलू टूर्नामेंट | अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट, अंडर-19 ट्राई सीरीज, अंडर-19 एशिया कप |
विशेष उपलब्धि | अंडर-19 घरेलू टूर्नामेंट में 8 मैचों में 311 रन बनाए, WPL 2025 में ₹1.60 करोड़ में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदी गई |
प्रभावशाली पारी | अंडर-19 ट्राई सीरीज फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 79 रन |
भविष्य की संभावनाएं | भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन की प्रबल संभावना |
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव
दोस्तों, MI की इस बोली ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया। भारतीय महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना के बाद कोई बड़ा बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं देखा गया, और विशेषज्ञों का मानना है कि कमलिनी में भविष्य की भारतीय स्टार बनने की पूरी क्षमता है।
महिला क्रिकेट स्काउट निसर्ग नाइक ने भी उनकी प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने उन्हें लाइव खेलते देखा है और उनकी बल्लेबाजी व विकेटकीपिंग दोनों से बेहद प्रभावित हुआ। अगर टीमें उन्हें सही से गाइड करें तो वह भारतीय क्रिकेट की अगली बड़ी स्टार बन सकती हैं।
इसे भी पड़े : Raghvi Bisht biography in hindi

परिवार और संघर्ष की कहानी
कमलिनी की सफलता के पीछे उनका कठिन परिश्रम और परिवार का बड़ा योगदान रहा है। उनकी मां सरन्या ने एक इंटरव्यू में कहा, “2023 कमलिनी के लिए शानदार साल रहा। वह अंडर-15, फिर अंडर-19 और सीनियर टीम के लिए भी चुनी गई। हमने जो फैसले लिए, वे उसके लिए सही साबित हुए।”
कमलिनी ने सुपर किंग्स क्रिकेट अकादमी में गहन ट्रेनिंग ली है, जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को निखारा। इस मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया की नजरों में अपनी जगह बना ली।
MI में मिलेगी दिग्गजों की सीख
MI में जी कमलिनी को बेहतरीन कोचिंग और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्हें भारत की दिग्गज झूलन गोस्वामी (गेंदबाजी कोच), देविका पलशिकर (बल्लेबाजी कोच) और मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स से क्रिकेट के गुर सीखने का मौका मिलेगा। हालांकि, टीम में पहले से ही विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया मौजूद हैं, ऐसे में कमलिनी को प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
इसे भी पड़े : Sanskriti Gupta biography in hindi

अंडर-19 वर्ल्ड कप में कर सकती हैं कमाल!
दोस्तों, जी कमलिनी का शानदार प्रदर्शन देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में उनका खेलना लगभग तय है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 ट्राई सीरीज के फाइनल में शानदार 79 रन बनाए और भारत को एशिया कप-2024 में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 29 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अगर वह इसी लय में खेलती रहीं, तो जल्द ही उन्हें भारतीय सीनियर टीम में भी जगह मिल सकती है।
क्या जी कमलिनी बनेंगी भारतीय क्रिकेट की नई स्टार?
कमलिनी की प्रतिभा और मेहनत देखकर क्रिकेट प्रेमियों को उनमें भविष्य की भारतीय स्टार नजर आ रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह WPL 2025 में अपने मौके का कितना फायदा उठाती हैं। दोस्तों, क्या आपको लगता है कि जी कमलिनी भारतीय महिला क्रिकेट की अगली सुपरस्टार बन सकती हैं? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं और इस युवा खिलाड़ी को अपना समर्थन दें
इसे भी पड़े : Shree Charani biography in hindi

मैं सोनू बिसेन अपने लेखन कला के जरिए पिछले 4 सालों से लोगों को लिखित जानकारी के रूप में मदद करती आ रहा हूँ. मुझे लिखित रूप में जानकारी साझा करने में अच्छा लगता है.