रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी इस बार राजत पाटीदार के हाथों में होगी, और खुद विराट कोहली ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है। विराट, जो RCB की पहचान बन चुके हैं, मानते हैं कि पाटीदार लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। क्या इस बदलाव से RCB की किस्मत बदलेगी? आइए जानते हैं पूरी खबर!
कोहली का बड़ा बयान – यह लड़का आपको लंबे समय तक लीड करेगा
RCB के फैंस के लिए यह सीजन बेहद खास होने वाला है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने नए कप्तान राजत पाटीदार पर भरोसा जताते हुए कहा,
यह लड़का आपको लंबे समय तक लीड करेगा। यह शानदार काम करेगा। इसमें सफलता पाने के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो सब कुछ है
RCB की कप्तानी पहले फाफ डु प्लेसिस के हाथों में थी, लेकिन इस सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं। ऐसे में पाटीदार पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है, और विराट को पूरा विश्वास है कि वे इस रोल को बखूबी निभाएंगे।
RCB के लिए 18 साल का प्यार – इस बार टीम में बहुत टैलेंट है
दोस्तों, RCB आज तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, लेकिन विराट कोहली को इस बार की टीम से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने अपने फैंस को संबोधित करते हुए कहा –
RCB में वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है। हर सीजन की तरह इस बार भी जोश और एक्साइटमेंट वैसा ही है। मैं यहां 18 साल से हूं और RCB को दिल से प्यार करता हूं।
इस बार हमारी टीम में बहुत टैलेंट है। मैं पर्सनली इस सीजन को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं
विराट का यह बयान RCB फैंस के जोश को और भी बढ़ा देगा। उनके लिए IPL 2025 खास होने वाला है, क्योंकि यह उनका पहला सीजन होगा T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद।
राजत पाटीदार – RCB को लीड करना मेरे लिए गर्व की बात
RCB के नए कप्तान राजत पाटीदार ने विराट कोहली के साथ मंच साझा करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा – RCB के लिए लीजेंड्स जैसे विराट भाई, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल खेल चुके हैं। मैं इन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं। शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी को बहुत प्यार किया है। मुझे एक नई भूमिका मिली है और मैं इस शानदार टीम को लीड करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं
RCB फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाटीदार टीम को वो सफलता दिला पाएंगे, जिसका इंतजार सालों से किया जा रहा है।
क्या पाटीदार की कप्तानी में RCB का सूखा खत्म होगा?
RCB हर सीजन में मजबूत टीम के साथ मैदान पर उतरती है, लेकिन ट्रॉफी जीतने का सपना अब तक अधूरा रहा है। विराट कोहली और पाटीदार की नई जोड़ी क्या इस बार इतिहास रच पाएगी?
इसे भी पढ़ें:
CSK की संभावित प्लेइंग XI जानिए, क्या फिर चेपॉक में राज करेगी CSK? स्पिनर्स के लिए जन्नत

मैं सोनू बिसेन अपने लेखन कला के जरिए पिछले 4 सालों से लोगों को लिखित जानकारी के रूप में मदद करती आ रहा हूँ. मुझे लिखित रूप में जानकारी साझा करने में अच्छा लगता है.