दोस्तों, WPL 2025 में एक ऐसा विवाद सामने आया जिसने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर रन-आउट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अंपायरों के फैसले को लेकर क्रिकेट फैंस, पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर काफी नाराज हैं। इस फैसले की वजह से मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनके समर्थकों में भारी रोष है। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।
मुंबई इंडियंस ने किया संघर्ष, दिल्ली को मिला आखिरी ओवर में लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 165 रनों की जरूरत थी, और आखिरी ओवर में उन्हें 10 रन चाहिए थे। मैदान पर जबरदस्त रोमांच था, दर्शकों की सांसे अटकी हुई थीं।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से उस वक्त क्रीज पर राधा यादव और निकी प्रसाद मौजूद थीं। पांचवीं गेंद पर निकी प्रसाद आउट हो गईं, जिससे मैच और ज्यादा रोमांचक हो गया। अब दिल्ली को जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे और यह पूरा दारोमदार अरुंधति रेड्डी पर आ गया।
रन-आउट का विवाद, जिसने बदल दिया मैच का नतीजा!
दोस्तों, आखिरी गेंद पर दिल्ली की अरुंधति रेड्डी ने शॉट खेलकर 2 रन के लिए दौड़ लगाई। लेकिन जैसे ही वह दूसरा रन पूरा करने क्रीज की ओर बढ़ीं, तभी मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गेंद को पकड़कर विकेटकीपर की ओर फेंक दिया।
मुंबई के विकेटकीपर ने तेजी से गिल्लियां बिखेर दीं, और इसी दौरान अरुंधति रेड्डी का बल्ला क्रीज से टकराया। उस समय विकेट की बेल्स पर लगी लाइट जल उठी, लेकिन अंपायर ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दोस्तों, ICC के नियमों के अनुसार, जब बेल्स की लाइट जलती है तो इसे आउट करार दिया जाता है। लेकिन अंपायरों ने फैसला लिया कि गिल्लियां पूरी तरह से हवा में नहीं उठी थीं, इसलिए अरुंधति रेड्डी को नॉट आउट करार दिया गया।
इस फैसले के बाद दिल्ली कैपिटल्स को विजेता घोषित कर दिया गया और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और उनके फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए।
क्रिकेट जगत में नाराजगी, पूर्व खिलाड़ियों ने अंपायरों को लिया आड़े हाथ!
इस विवादास्पद फैसले के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। मुंबई इंडियंस के फैंस ने अंपायरिंग पर सवाल उठाते हुए इसे गलत करार दिया। पूर्व क्रिकेटरों और कमेंटेटरों ने भी इस फैसले की आलोचना की और अंपायरों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
दोस्तों, यह पहली बार नहीं है जब WPL में अंपायरिंग को लेकर विवाद हुआ हो, लेकिन इस बार मामला सीधे-सीधे ICC के नियमों के खिलाफ गया है। मुंबई इंडियंस के समर्थकों का मानना है कि अगर अंपायर सही फैसला लेते तो शायद नतीजा कुछ और होता और मुंबई यह मुकाबला जीत सकती थी।
क्या होगा अब? विवाद के बाद क्या कहेंगे अधिकारी?
अब सवाल उठता है कि क्या इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आएगी? क्या WPL के आयोजक और ICC इस मामले पर कोई सफाई देंगे? फिलहाल, क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ इस मामले को लेकर बहस कर रहे हैं।
दोस्तों, क्रिकेट में विवाद और रोमांच हमेशा से रहा है, लेकिन जब किसी टीम की मेहनत ऐसे गलत फैसलों की वजह से बेकार जाती है, तो दुख होना लाजमी है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद क्रिकेट के नियमों में कोई बदलाव होता है या फिर अंपायरों की सख्ती से ट्रेनिंग कराई जाएगी।
आपको क्या लगता है? क्या मुंबई इंडियंस के साथ नाइंसाफी हुई? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं

मैं सोनू बिसेन अपने लेखन कला के जरिए पिछले 4 सालों से लोगों को लिखित जानकारी के रूप में मदद करती आ रहा हूँ. मुझे लिखित रूप में जानकारी साझा करने में अच्छा लगता है.