दिल्ली कैपिटल्स ने लीग चरण में 8 मैचों में से 6 जीतकर टेबल टॉपर का खिताब हासिल किया था। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 5 जीत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।
दोस्तों, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 5 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से मुंबई ने 3 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 2 मैचों में जीत हासिल की है।
पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था। इसलिए, यह मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शफाली वर्मा, मेग लैनिंग, जेमिमाह रोड्रिग्स और मैरिज़ान कैप जैसी धमाकेदार खिलाड़ी मौजूद हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम में यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, नैट स्कीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, एमेलिया केर जैसी स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
अगर स्कोर की बात करें तो पहली पारी में 160-170 रन बनने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी पारी में 130-150 रन का स्कोर हो सकता है
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को फेवरेट माना जा रहा है। उनकी टीम संतुलित और अनुभवी है