Renuka Singh Biography in Hindi – रेणुका सिंह ठाकुर: संघर्ष, सपने और सफलता की अद्भुत कहानी

दोस्तो, क्रिकेट की दुनिया में कई सितारे चमकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपने संघर्ष और मेहनत से खास पहचान बनाते हैं। ऐसी ही एक धाकड़ भारतीय गेंदबाज हैं रेणुका सिंह ठाकुर, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल टीम इंडिया को सफलता दिलाई, बल्कि हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा भी बनीं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की ‘स्वर्णिम’ गेंदबाज

भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, और इस सफर में सबसे बड़ा योगदान दिया तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने। जब भारत ने टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला, तो रेणुका ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। उन्होंने केवल सातवीं टी20 इंटरनेशनल मैच में ही एलीसा हीली, बेथ मूनी, मेग लैनिंग और तालिया मैकग्रा जैसी दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर दिया। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34/4 हो चुका था, और ये चारों विकेट रेणुका ने ही झटके थे।

रेणुका ने पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। उनकी 4/18 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) और 4/10 (बारबाडोस के खिलाफ) की प्रदर्शन ने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पड़े : Simran Shaikh Biography in Hindi

Renuka Singh Biography in Hindi - रेणुका सिंह ठाकुर: संघर्ष, सपने और सफलता की अद्भुत कहानी

Renuka Singh Biography in Hindi

विवरणजानकारी
पूरा नामरेणुका सिंह ठाकुर
जन्म तिथि1 फरवरी 1996
जन्म स्थानशिमला, हिमाचल प्रदेश, भारत
पिता का नामकेहर सिंह ठाकुर (स्वर्गीय)
माता का नामसुनीता ठाकुर
घरेलू टीमहिमाचल प्रदेश महिला क्रिकेट टीम
कोच / ट्रेनरपवन सेन, विना पांडे
क्रिकेट प्रारूपटी20, वनडे, टेस्ट
अंतरराष्ट्रीय डेब्यूटी20 इंटरनेशनल: 2021 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
महत्वपूर्ण टूर्नामेंटकॉमनवेल्थ गेम्स 2022, टी20 वर्ल्ड कप 2023, WPL 2023, WPL 2024
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 प्रदर्शन5 मैचों में 11 विकेट (टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज)
टी20 वर्ल्ड कप 2023इंग्लैंड के खिलाफ 5/15 (पहली भारतीय क्रिकेटर – पुरुष/महिला)
WPL 2023 नीलामीRCB ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा (सबसे महंगी भारतीय गेंदबाज)
WPL 2024 उपलब्धिRCB के साथ WPL 2024 विजेता
मुख्य उपलब्धियांICC उभरती हुई महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022, T20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाली पहली भारतीय
गेंदबाजी शैलीदाएं हाथ की तेज गेंदबाज
खास गेंदबाजी कौशलइन-स्विंग यॉर्कर, लेग-कटर, गति में विविधता

रेणुका सिंह का क्रिकेट तक पहुंचने का सफर

पिता का सपना, बेटी की मेहनत

रेणुका सिंह ठाकुर का जन्म 1 फरवरी 1996 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ। उनके पिता केहर सिंह ठाकुर का सपना था कि उनकी बेटी क्रिकेट खेले और भारत के लिए नाम कमाए। लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। जब रेणुका केवल तीन साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। उनके पिता हिमाचल प्रदेश सिंचाई और जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे।

अपने पति के निधन के बाद, रेणुका की मां सुनीता ठाकुर ने परिवार को संभालने के लिए सरकारी नौकरी की। हालांकि, आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन रेणुका का क्रिकेट के प्रति जुनून कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया। कई बार उन्हें खेलने के लिए लकड़ी के डंडे या प्लास्टिक बैट का सहारा लेना पड़ता था।

जब रेणुका ने गांव के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, तो उनकी मां ने उन्हें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी में भर्ती कराया। 2009 में उन्होंने वहां अपनी ट्रेनिंग शुरू की और कोच पवन सेन और विना पांडे के मार्गदर्शन में तेज गेंदबाजी सीखी।

इसे भी पड़े : Ellyse Perry biography in hindi

तेज गेंदबाज बनने का सफर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री

संघर्ष से सफलता तक का सफर

रेणुका सिंह को 2016 में अंडर-19 टूर्नामेंट में कर्नाटक के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई महिला वनडे टूर्नामेंट 2019 में 23 विकेट लेकर टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज बन गईं।

2021 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला। इसके बाद वह झूलन गोस्वामी जैसी दिग्गज गेंदबाजों के साथ ट्रेनिंग करने लगीं और अपनी गेंदबाजी को और बेहतर बनाया।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद करियर बुलंदियों पर

टी20 वर्ल्ड कप और पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड

रेणुका का जलवा यहीं खत्म नहीं हुआ। टी20 वर्ल्ड कप 2023 (दक्षिण अफ्रीका) में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके। 5/15 का प्रदर्शन कर वह टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाली पहली भारतीय (पुरुष या महिला) गेंदबाज बनीं।

इसके बाद WPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा। वह सबसे महंगी भारतीय विशेषज्ञ गेंदबाज बनीं।

रेणुका सिंह की उपलब्धियां

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रजत पदक विजेता
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
  • ICC उभरती हुई महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022
  • टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर
  • WPL 2023 में सबसे महंगी भारतीय गेंदबाज
  • RCB महिला टीम के साथ WPL 2024 की विजेता

संघर्ष से चमक तक, रेणुका सिंह की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा

दोस्तो, रेणुका सिंह ठाकुर की यह कहानी हमें सिखाती है कि अगर हमारे अंदर जुनून और मेहनत करने की ताकत हो, तो कोई भी सपना नामुमकिन नहीं है। जिस लड़की को एक समय बैट खरीदने के लिए भी मुश्किल होती थी, आज वह भारत की सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक बन चुकी है।

रेणुका की कहानी सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहा है। तो दोस्तो, अगर आपको यह कहानी अच्छी लगी हो तो इसे जरूर शेयर करें और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना सपोर्ट दिखाएं

Leave a Comment